अयोध्या (युग करवट)। राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आयी है। पहले बताया गया था कि जगदीश आफले ट्रस्ट के सदस्य बनायें जाएंगे लेकिन अब आफले को ट्रस्ट का सचिव बनाया जाएगा। राम मंदिर ट्रस्ट की दो सितंबर को बैठक होनी है उस बैठक में आफले के नाम की घोषणा होगी। वहीं ट्रस्ट में कामकाज बढऩे के कारण कई और नियुक्तियां भी की जाएगी जो विभिन्न क्षेत्रों में अपनी जिम्मेदारी निभाएंगी।