गाजियाबाद (युग करवट)। राष्टï्रीय लोकदल के अंदर आजकल जबरदस्त माहौल देखा जा रहा है। मीडिया में रोज रालोद छाया हुआ है। पूर्व सांसद केसी त्यागी के रालोद में आने के बाद लगातार उनके स्वागत समारोह में उमड़ रही भीड़ रालोद के लिए एक नया माहौल बना रही है। जमीनी तौर पर रालोद को और मजबूत करने का उनका प्रयास है। रालोद के पास इस वक्त दो मजबूत ऐसे नेता है जो एक म्यान में होते हुए भी मजबूत धार रखते हैं। वसीम बरेलवी का एक शेर पूर्व सांसद केसी त्यागी पर बिल्कुल सटीक बैठता है।
जहां रहेगा वहीं रौशनी लुटाएगा, किसी चराग़ का अपना मकां नहीं होता।
ये शेर आज कल केसी त्यागी पर सटीक बैठ रहा है। जब से वो पार्टी में आये हैं लगातार उनके स्वागत समारोह हो रहे हैं। केसी त्यागी राजनीति का वो नाम है जो पांच दशक बाद भी पूरी मजबूती के साथ सुर्खियों में बना हुआ है। न जाने
कितने पूर्व सांसद रहे लेकिन आज उनको कोई याद भी नहीं करता, लेकिन केसी त्यागी आज भी दिल्ली से लेकर लखनऊ तक और देश से लेकर विदेशों में भी अपनी एक अलग छाप बनाये हुए हैं। दिल्ली में होने वाले ऐसे बड़े कार्यक्रम जिसमें राजनीति की और मीडिया जगत के साथ-साथ अन्य विशिष्टï सामाजिक संस्थाओं के लोग शामिल होते हैं उसमें केसी त्यागी प्रथम पंक्ति में रहते हैं। केसी त्यागी के पार्टी में आने के बाद आज अजित सिंह के जो सपने थे जो उनके संकल्प थे उसको आगे बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। किसी जमाने में लोकदल बिल्कुल खत्म जैसे हो रही थी। लेकिन मौजूदा पार्टी के अध्यक्ष जयंत चौधरी की बदौलत ही रालोद का भाजपा में विलय नहीं हुआ और आज रालोद पश्चिमी उत्तर प्रदेश में एक मजबूत स्थिति में है। गाजियाबाद की बात करें तो रालोद के जिलाध्यक्ष रामपाल चौधरी जबसे बने हैं संगठन को मजबूत करने में उनकी अहम भूमिका है। केसी त्यागी के कई कार्यक्रम गाजियाबाद में करा रहे हैं।
आज भी मुरादनगर में एक भव्य कार्यक्रम रखा गया और आसपास भी कई कार्यक्रम अभी होने हैं। बहरहाल उम्मीद की जानी चाहिए कि आने वाले विधानसभा चुनाव में रालोद एक मजबूत स्थिति में अपनी पहचान बनायेगा और एक बार फिर सत्ता की चाबी रालोद के हाथ में होगी।