गाजियाबाद (युग करवट)। सिद्धपीठ श्री दूधेश्वर नाथ मठ महादेव मंदिर में गुरू पूर्णिमा पर्व मनाया गया। इस दौरान भाजपा महानगर अध्यक्ष एवं विधायक समेत हजारों लोग मंदिर पहुंचे। मंदिर के पीठाधीश्वर जूना अखाड़ा के अंतर्राष्ट्रीय प्रवक्ता, दिल्ली संत महामंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व जूना अखाड़ा की 13 मणी के अध्यक्ष व हिंदू यूनाइटिड फ्रंट के अध्यक्ष महंत नारायण गिरि महाराज से देश भर से आए लोगों ने गुरू दीक्षा ली। मठ में विराजमान समस्त गुरु समाधियों एवं गुरु मूर्तियों का पूजन-अर्चन पुष्प, अक्षत, धूप-दीप से अर्चन किया गया। गौ माता एवं विप्र देव व विद्यार्थियों का पूजन कर उनका आशीर्वाद लिया गया। महंत नारायण गिरि महाराज ने कहा कि गुरु ही जीवन का आधार हैं। गुरु के बिना ज्ञान, संस्कार और मुक्ति संभव नहीं है। महंत नारायण गिरि का पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त करने वाले में विधायक संजीव शर्मा, भाजपा के प्रदेश महामंत्री यतेंद्र शर्मा, महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल, अजय चोपड़ा, पंकज भारद्वाज, सुरेन्द सिंह चम्पावत केरला, महेंद्र सिंह देवड़ा, दशरथ सिंह केरला, नरेंद्र सिंह केरला, शिक्षाविद राम अवतार जिंदल, महिम गुप्ता, धर्मेंद्र चौधरी, अनेक उद्यमी, व्यापारी, समाजसेवी, धार्मिक-सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी, अधिकारी, शहर के गणमान्य नागरिक आदि शामिल रहे।