ग्रेटर नोएडा (युग करवट)। उत्तर प्रदेश भूसंपदा विनियामक प्राधिकरण बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन हुआ है। निर्वाचन समिति के अध्यक्ष कौशल नारायण मिश्रा ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया पारदर्शिता व निष्पक्षता के साथ पूरी की गई। सभी पदों पर एक-एक आवेदन आया। जिसके बाद परिणाम घोषित किया। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अनुराग तिवारी बने हैं। जबकि संजीव श्रीवास्तव वरिष्ठ उपाध्यक्ष, पुनीत सिंह मलिक सचिव, राज सिंह संयुक्त सचिव, गरिमा चौहान कोषाध्यक्ष और राजीव यादव संयुक्त कोषाध्यक्ष बने हैं। इनके अलावा यशोदा, मृगांक जैन, नीरज तिवारी, श्रेया यादव, आयुष भारद्वाज और सतीश पांडेय सदस्य बने हैं।