गाजियाबाद (युग करवट)। आज सुबह से ही दिल्ली, गाजियाबाद व नोएडा समेत कई इलाकों में बारिश हुई। जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली और मौसम खुशनुमा हो गया।
कई इलाकों में जलभराव और लंबा ट्रैफिक जाम भी देखने को मिला। जानकारी के अनुसार, आज सुबह दिल्ली-एनसीआर के विभिन्न हिस्सों में बारिश की बूंदों ने दस्तक दी। इससे पहले, सोमवार दोपहर में भी कुछ इलाकों में बारिश हुई थी और रात के समय भी बूंदाबांदी देखी गई थी। इन बारिशों के कारण हवा में नमी बढ़ी और तापमान में गिरावट आई, जिससे लोगों को उमस से बड़ी राहत मिली।
दिल्ली, फरीदाबाद, गाजियाबाद, नोएडा, गुरुग्राम में बारिश हुई। दिल्ली में अगले कुछ दिनों तक मौसम सुहावना रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, 28 जुलाई से 2 अगस्त तक आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे और कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।