गाजियाबाद (युग करवट)। शासन ने १५ आईपीएस के तबादले कर दिये। इसके तहत अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन मुथा अशोक जैन जिनका प्रमोशन डीजी पद पर हुआ है उन्हें पुलिस महानिदेशक अग्निशमन एवं आपात सेवाएं लखनऊ की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा पुलिस आयुक्त पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ अमरेंद्र सेंगर इनका भी प्रमोशन डीजी पद पर हुआ है इन्हें डीजी अभिसूचना बनाया गया है। अपर पुलिस महानिदेशक लॉजिस्टक रामकुमार को एडीजी गोरखपुर जोन बनाया गया। अपर पुलिस महानिदेशक तकनीकी सेवाएं नवीन अरोड़ा को एडीजी वाराणसी जोन बनाया गया। अपर पुलिस महानिदेशक वारणसी जोन पीयूष मौर्डिया को पुलिस आयुक्त पुलिस कमिश्नरेट प्रयागराज बनाया गया। अपर पुलिस महानिदेशक अभिसूचना भगवान एस श्रीवास्तव एडीजी तकनीकी सेवाएं बनाया गया। अपर पुलिस महानिदेशक पुलिस मुख्यालय डॉ. संजीव गुप्ता को अपर पुलिस महानिदेशक मुख्यालय के साथ एडीजी लॉजिस्टक बनाया गया है। अपर पुलिस महानिदेशक सुरक्षा तरुण गाबा को पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट लखनऊ बनाया गया है। पुलिस महानिरीक्षक होम गार्ड धर्मवीर को आईजी पीएसी पूर्वी जोन प्रयागराज बनाया गया है। सचिव गृह उत्तर प्रदेश शासन मोहित गुप्ता को पुलिस महानिरीक्षक भ्रष्टïाचार निवारण संगठन बनाया गया। आईजी डॉ. भीमराम अम्बेडकर मुरादाबाद विनोद कुमार सिंह को आईजी विशेष जांच की जिम्मेदारी दी गई है। पुलिस आयुक्त प्रयागराज जोगेंद्र कुमार को आईजी पीटीएस मुरादाबाद बनाया गया। आईजी भ्रष्टïाचार निवारण संगठन आनंद सुरेश राव कुलकर्णी को सचिव गृह बनाया गया है। पुलिस अधीक्षक संबंद्घ मुख्यालय अनूप कुमार सिंह को एसपी ईओडब्ल्यू बनाया गया व एसपी संबंद्घ मुख्यालय आनंद कुमार को पुलिस अधीक्षक लोक शिकायत की जिम्मेदारी दी गई।