गाजियाबाद (युग करवट)। सफाई कर्मचारी, ड्राइवर-सफाई नायक संयुक्त मोर्चा संघर्ष समिति ने वेतन वृद्घि सहित कई मांगों को लेकर डीएम के नाम ज्ञापन सौंपा। कर्मचारियों ने कहा कि सफाई कर्मचारियों की वेतन वृद्घि शासन स्तर से की गई लेकिन वेतन वृद्घि के जो बिल बनाए गए वह एकाउंट विभाग से वापस आ गए, अधिकारियों द्वारा वेतन वृद्घि रोगी गई। बोर्ड के मृतक सफाई कर्मचारियों के आश्रितो को सीएलसी में नौकरी दी गई है उन्हें वापस बोर्ड प्रस्ताव में रखा जाए व पेंशन दिलाई जाए। मांग की गई है कि रिटायर्ड कर्मचारियों के रिक्त पद पर वरिष्ठ सफाई कर्मी को स्थाई सफाई कर्मचारी नियुक्त किया जाए।