गाजियाबाद (युग करवट)। नीट पेपर लीक के विरोध में आजाद समाज पार्टी काशीराम के कार्यकर्ताओं ने पार्टी मुखिया के आह्वïान पर जिला मुख्यालय में धरना दिया। धरना स्थल पर मौजूद असपा के कार्यकर्ताओं ने कहा कि जंतर-मंतर पर छात्र नीट पेपर लीक को लेकर शांतिपूर्ण तरीके से धरना दे रहे हैं,उन पर पुलिस द्वारा लाठियां बरसाई जा रही हैं। छात्र अन्याय के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं, सरकार को उनकी मांगे सुननी चाहिए। प्रदर्शनकारियों ने कहा है कि जब तक छात्रों की मांग पूरी नहीं हो जाती, पार्टी छात्रों के साथ कंधे से कंधा मिलकर खड़ी रहेगी।