कांवड़ यात्रा को सुगम व सुरक्षित बनाने हेतु
८ कांवड़ मार्गो पर भारी मालवाहक वाहनों का २९ जुलाई से परिचालन होगा बंद
८ हल्के मालवाहक वाहनों का परिचालन ५ अगस्त की रात ८ बजे से रहेगा प्रतिबंधित
८ रोडवेज व निजी बसें भी ५ अगस्त से नहीं चल पायेंगी कांवड़ मार्गो पर
८ दुधेश्वरनाथ मंदिर को जोडऩे वाले मार्गो पर भी रूट प्लान लोगू होगा ५ अगस्त से
प्रमुख अपराध संवाददाता
गाजियाबाद (युग करवट)। आगामी कांवड़ यात्रा एवं यातायात व्यवस्था को संपूर्णतयां सुरक्षित, सुगम, सुव्यवस्थित एवं बाधारहित बनाने के क्रम में एडिशनल सीपी कानून व्यवस्था एवं यातयात राजकरन नैय्यर की अगुवाई में पुलिस कमिश्नरेट, गाजियाबाद प्रशासन ने अपनी कमर पूरी तरह से कस ली है। इसके तहत कावंड यात्रा को दृष्टिïगत रखते हुए पुलिस प्रशासन ने रूट डायवर्जन प्लान बना लिया है। यह जानकारी देते हुए श्री नैय्यर ने बताया कि यह रूट डायवर्लन २९ जुलाई की रात ८ बजे से लेकर १२ अगस्त तक लागू रहेगा।
कांवड़ मार्गो पर भारी मालवाहलक वाहनों का परिचालन २९ जुलाई की रात ८ बजे से लेकर १२ अगस्त तक प्रतिबंधित किया गया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली यानि तुलसीनिकेतन बॉर्डर, सीमापुरी बॉर्डर व आनन्द विहार बॉर्डर आदि , की और से गाजियाबाद की और आने वाले भारी मालवाहक वाहनों को वाया रोड नंबर ५६ यानि चौधरी चरण सिंह मार्ग, गाजीपुर मण्डी, एनएच-९ गुजारकर डासना इंटरसैक्सन से ईस्टर्न पेरीफेरल से होकर उनके गंतव्यों की और भेजा जायेगा। इसके अलावा बागपत से दिल्ली की और आने वाले वाहनों को ट्रोनिका सिटी, सोनिया विहार से गुजारकर दिल्ली देहरादून एक्सप्रैस-वे से उनके गंतव्यों की और रवाना किया जायेगा। हापुड़ बुलंदशहर की और से आने वाले भारी वाहनों को गाजियाबाद में प्रवेश ना कराकर एनएच-९ से भेजा जायेगा। लोनी बॉर्डर से कस्बे, संतोष मेडिकल सिद्घार्थ विहार कट से मेरठ तिरोह की और गौर ग्रीन, खोड़ा, काला पत्थर सैक्टर-६२ छिजारसी पुश्ता व कनावनी की और आने वाले वाहनों को भी वाया एनएच ९ से होकर भेजा जायेगा। इसी प्रकार मोदीनगर व हापुड़ की तरफ से मेरठ रोड एवं दिल्ली मेरठ एक्स्रपैस वे और आने वाले वाहनों को भी वैकलिप्क मार्गो से भेजा जायेगा। वहीं सौर उर्जा मार्ग, साहिबाबाद रेलवे सटेशन व अंडरपास से होकर जीटी रोड पर आने वाले वाहनों पर भी प्रतिबंध रहेगा।
५ अगस्त की रात्रि ८ बजे से लेकर १२ अगस्त तक हल्के मालवाहक वाहनों का परिचालन भी कांवड़ मार्गो पर प्रतिबंधित कर दिया जायेगा। श्री नैय्यर ने बताया कि ५ अगस्त से गंगनहर पटरी व पाईप लाइन कांवड़ मार्गो पर सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन पूर्णत: प्रतिबधित रहेगा। मोहननगर, मेरठ तिराहा, राजनगर एक्सटेंशन व हापुड़ चुंगी की और से आने वाले वाहनों को मेरठ जाने वाली लेन के माध्यम से भेजा जायेगा। पलवल व कूंडली की और से आने वाले वाहन दुहाइ के बजाए डासना से होकर अपने गंतव्यों की और जायेंगे। इसी प्रकार गाजियाबाद व दुधेशवरनाथ मंदिर की और आने वाले सभी वाहन वैकल्पिक मार्गो का प्रयोग करेंगें। श्री नैय्यर ने बताया कि ५ अगस्त से ही आवश्यक एवं आपातकालीन सेवाओं में लगे वाहनों के अलावा एंबुलैंस व फायर ब्रिगेड का परिचालन भी कांवडिय़ों के आवागमन के लिये बनाई गई लेन के अपोजिट साईड वाली लेन पर होगा। उन्होंने बताया कि कांवड़ यात्रा के समय वैकल्पिक मार्गो के रूप में ईस्टर्न पेरीफेरल, दिल्ली देहरादून व एनएच-९ को चिंहित किया गया है। साथ ही सुरक्षा व यातायात व्यवस्था को सुरक्षित बनाने के लिये सभी कांवड़ मार्गो पर नागरिक पुलिसबल व ट्रैफिक पुलिस २४ ऑवरर्स तैनात रहेगी। श्री नैय्यर ने बताया कि पुलिस कमिश्नरेट की और से सभी वाहनचालकों व नागरिकों कसे रूट डायवर्जन प्लान का अनुपालन करके पुलिस प्रशासन को सहयोग देने व किसी असुविधा से बचने की अपील भी की गई है। उन्होंने बताया कि आमजनमानस की सुविधा के लिये सभी कंट्रोल रूम एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों के हैल्पलाइन नंबर भी जारी किये गये हैं। जो इस प्रकार हैं
कंट्रोल रूम के इन फोन नंबर पर मिलेगी तत्काल मदद
९६४३२०८९४२ व ०१२०-२९८९१००, ग्रामीण नियंत्रण कक्ष ८९२९४३६७०० व ०१२०-२७६४९९९, ट्रांस हिंडन नियंत्रण कक्ष ९६४३२०४४४० व ०१२०-२९९०१००, ट्रैफिक नियंत्रण कक्ष ९६४३३२२९०४ व ०१२०-२९८६१०० और प्रभारी कांवड़ सैल निरीक्षक भानू प्रताप सिंह का हैल्पलाइन नंबर ७०१७६५२५०० हैं।