दो कार समेत १ करोड़ का मादक पदार्थ बरामद
प्रमुख अपराध संवाददाता
गाजियाबाद (युग करवट)। नन्दग्राम थाने के एसएचओ संतोष त्रिपाठी की टीम को उस समय भारी सफलता मिली कि जब मुखबिर की सूचना के बाद अंतर्राज्जीय स्तर पर मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले नशे के सौदागरों के गैंग को दबोच लिया। सूत्रों के अनुसार पकड़े गये तस्करों के पास से लाखों की कीमत के गांजे की खेप व दो कार समेत लगभग एक करोड़ का माल बरामद हुआ। सूत्रों के अनुसार नन्दग्राम एसएचओ की टीम के हत्थ चए़े तस्करों के नाम मनेश उर्फ मुनेश व राजु निवासीगण बिहार हैं। यह गैंग मादक पदार्थ की तस्करी करते समय लग्जरी कार का प्रयोग पुलिस की गिरफ्त में आने से बचने के लिये करता था। ये दोनों तसकर जहां मादक पदार्थ की तस्करी झारखण्ड, बिहार व उडि़सा आदि प्रदेशों से करते थे वहीं नशे के सौदागरों के इस गैंग का नेटवर्क पूरे भारत में फैला हुआ है।