गाजियाबाद (युग करवट)। अंकुर विहार थाना पुलिस के होश उस समय उड़ गये कि जब डीएलएफ कॉलोनी निवासी भूमिका द्विवेदी ने पुलिस को सूचना देते हुए बताया कि जब वो जब कहीं बाहर गई थी तो चोरों ने उसके मकान में सेंध लगाकर लगभग बीस करोड़ कीमत के जेवरात, नगदी व कीमती सामान चुरा लिया। इस सनसनीखेज वारदात का पता चलते ही पुलिस के अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच करने में जुट गये।