गाजियाबाद (युग करवट)। मधुबन बापूधाम थाना पुलिस उस व्यक्ति के खिलाफ एफआर करने की तैयारी में लग गई है कि जिसने अपने वृद्घा मां की हत्या कर दिये जाने और उसके मकान की दीवार तोड़ देने की झूठी सूचना पुलिस को दी थी। जानकारी के अनुसार रूद्रा एंक्लेव में रहने वाले एचके रावत की सूचना पर मौके पर पहुंची तो पाया कि उसकी वृद्घा मां जहां खाट पर आराम कर रही थी वहीं कोई दीवार भी नहीं ढ़हाई गई थी। पुलिस के अनुसार अपनी मां की हत्या की झूठी सुचना देकर पुलिस को गुमराह करने और सनसनी फैलाने वाले एचके रावत के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। इसके अलावा एक और प्रकरण में भी कॉलोनी काटने वाले हरिकिशन रावत के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की तैयारी की जा रही है।