रविवार 19 जुलाई 2026, दिवंगत कांग्रेस नेता राजीव त्यागी की पत्नी संगीता त्यागी व उनके पुत्र ईशान त्यागी ने आम की दावत का आयोजन किया। कार्यक्रम में दिल्ली, गाजियाबाद व नोएडा से मीडिया के चर्चित चेहरे, उनके रिश्तेरा व पारिवारिक मित्र शामिल हुए। राजीव त्यागी जब तक जीवित रहे, हर वर्ष आम की दावत जरूर करते थे। केवल दावत नहीं करते थे बल्कि एक बेहतरीन मेजबान की तरह चाकू हाथ में लेकर हर टेबल तक खुद जाते थे और स्वंय आम काटकर स्नेह व आदर के साथ परासेते थे। हालात यह हो गए थे कि लोग राजीव त्यागी की आम की दावत का साल भर इंतजार करते थे। राजीव का व्यवहार बहुत की उत्कष्टर्ï, स्नेही, आदरमयी था। जो एक बार उनसे मिल लेता था, वह उन्हीं का होकर रह जाता था। राजीव त्यागी ने कांंग्रेस प्रवक्ता के रूप में एक बेहतरीन वक्ता की अपनी अलग पहचान बनाई थी। राजीव त्यागी के प्रशंसक कांग्रेस ही नहीं अन्य दलों में भी थे। सभी दलों के नेता उनका सम्मान किया करते थे। अब राजीव हमारे बीच नहीं हैं। मगर उनके रिक्त स्थान को भरने का जज्बा उनके पुत्र ईशान दिखा रहे हैं। बोली में वही मीठापन, सबका सम्मान करना, अपनी बात मजबूती से रखना ईशान की भी कला है। अपने पिता की ही तरह ईशान का भी हर टेबल पर हर व्यक्ति के पास खुद जाना, सभी को आदर सहित भोजन करना, सभी को सम्मान देना देखकर अच्छा लगा। कार्यक्रम स्थल पर राजीव त्यागी के चित्र लगे थे। मगर आम की इस दावत में पहुंचे प्रत्येक व्यक्ति के मन में राजीव त्यागी की यादेंं जीवित हो चुकी थीं। कार्यक्रम से जाने वाला हर व्यक्ति अपने साथ राजीव त्यागी को लेकर गया था। यह पिता के ही संस्कार थे, जो ईशान त्यागी में दिख रहे थे। यही वह गुण है जो केवल राजनीति ही नहीं बल्कि प्रत्येक क्षेत्र में हर व्यक्ति में होना चाहिए। अंत में स्वर्गीय राजीव त्यागी को नमन और श्रद्घांजलि।