प्रमुख अपराध संवाददाता
गाजियाबाद (युग करवट)। २४ घंटे के अंदर जनपद में अलग अलग स्थानों पर पांच लोगों के शव मिलने से सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार एक युवक की लाश मुरादनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत जलालपुर रोड के पास स्थित एक खाली भूखण्ड़ में मिली। मृतक की पहचान डिफेंस कॉलोनी में रहने वाले ३५ वर्षीय भोला शंकर निवासी चंपारण बिहार के रूप में हुई। इसके अलावा मेरठ रोड पर सैतली गांव के पास भी एक ३६ वर्षीय युवक की लाश मिली। वहीं कोतवाली नगर थाना क्षेत्र में जहां एक रेलेव रोड आर्यनगर के पास मिली वहीं दूसरे व्यक्ति का शव रेलवे स्अेश के पास पड़ा मिला। इनमें से रेलवे रोड पर मिले व्यक्ति के शव की शिनाख्त उसके पुत्र यतेंद्र निवासी तिगांव रोड बल्लभगए़ हरियाणा ने अपने पिता ५० वर्षीय मनोज कुमार के रूप में की है। इसके अलावा एक व्यक्ति की लाश दिल्ली सहारनपुर रेलवे ट्रैक पर मिली। इन मामलों में संबंधित थानाूें की पुलिस की कहना है कि इन व्यक्तियों की मौत किन परिस्थितियों में हुई इसका पता तो पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के आने व जांच पूरी होने के बाद ही चल पायेगा।