नोएडा (युग करवट)। थाना सेक्टर 126 क्षेत्र के विश टाउन सोसायटी में रहने वाली युवती ने आज सुबह आत्महत्या कर ली। वह नर्सिंग की पढ़ाई कर नौकरी की तलाश कर रही थी। थाना सेक्टर 126 के प्रभारी निरीक्षक सोमेनेश कुमार ने बताया कि कुमारी दीक्षा यादव पुत्री राकेश कुमार यादव उम्र 22 वर्ष थाना क्षेत्र में स्थित जेपी विश टाउन सोसायटी में रहती थी। उनके साथ उनकी दो बहने भी यहां पर रह रही थी। युवती ने नर्सिंग की परीक्षा पास की थी, तथा नौकरी की तलाश में थी उसने आज अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।