नगर संवाददाता
गाजियाबाद (युग करवट)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन को लेकर जिला मुख्यालय में युद्घस्तर पर रंगाई पुताई का काम किया जा रहा है। मुख्यमंत्री मुरादनगर में प्रस्तावित कार्यक्रम के उपरांत जिला मुख्यालय के सभागार में कांवड़ यात्रा को लेकर बैठक करेंगे। ऐसे में सीएम के इस प्रस्तावित कार्यक्रम का लेकर जिला मुख्यालय को सवंारा जा रहा है। मुख्यालय की सडक़ों के गड्डे भरने के लिए पैचवर्क किया जा रहा है। तो वहीं टूटी सडक़ पर रोड़ी-बजरी डालकर डामरीकरण किया जा रहा है।
इसके अलावा पार्को, फुटपाथ एरिया को संवारा जा रहा है। स्ट्रीट लाइट लगवाई जा रही हैं। तो वहीं पार्किंग स्थल में अतिरिक्त वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाई जाएगी। तो वहीं जिला मुख्यालय सभागार में भी रंगाई पुताई का काम किया जा रहा है। इतना ही नहीं सभागार में सीटिंग अरेंजमेंट से लेकर सांउड सिस्टम आदि को दुरूस्त करने का काम किया जा रहा है। आज शाम तक सभी तैयारियों को पूरा कर लिया जाएगा।