लखनऊ (युग करवट)। आगामी कांवड़ यात्रा को लेकर डीजीपी राजीव कृष्ण ने वीसी के माध्यम से अधिनस्थ पुलिस अधिकारियों, एडीजी, आईजी, डीआईजी, पुलिस कमिश्नर और एसएसपी, एसपीज की मीटिंग ली। मीटिंग के दौरान श्री कृष्ण ने अधिनस्थ अधिकारियों को कांवड़ यात्रा को बाधा व हादसा रहित बनाने कांवडिय़ों को पूरी सुरक्षा, सुविधा व सहायता देने के निर्देश दिये। साथ ही कांवड़ मार्ग को सुगम एवं सुदृढ़ बनाने के साथ साथ इन मार्गो पर अभेद्य सुरक्षा कवच बनाने के निर्देश भी अधिकारियों को दिये। इसके अलावा उन्होंने कांवउ़ मार्गो पर पडऩे वाले संवेदनशील एवं मिश्रित आबादी वाले गांवों, कस्बों व नगरों में विशेष सुरक्षा करने और शरारती तत्वों पर पैनी नजर रखने के निर्देश भी दिये। उन्होंने अधिनस्थ अधिकारियों को सोशल मीडिया पर पैनी नजर रखकर भ्रामक एवं उत्तेजक पोस्ट डालने वाले व्यक्तियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई करने के निर्देश भी दिये।