सभी 110 वार्डों में चला मेगा अभियान
लखनऊ (युग करवट)। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के जन्मदिन पर लखनऊ नगर निगम ने शहर के सभी 110 वार्डों में मेगा सफाई अभियान चलाया। महापौर सुषमा खर्कवाल ने हजरतगंज में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर इसका शुभारंभ किया और स्वच्छता का संदेश दिया। मेगा सफाई अभियान का शुभारंभ महापौर सुषमा खर्कवाल ने हजरतगंज स्थित राष्टï्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पार्षदों एवं नगर आयुक्त गौरव कुमार के साथ पुष्पांजलि अर्पित कर किया। इसके पश्चात महापौर ने स्वयं सफाई अभियान में सहभागिता करते हुए स्वच्छता का संदेश दिया और नागरिकों से अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने तथा शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने में सक्रिय भागीदारी की अपील की।