गाजियाबाद (युग करवट)। राष्ट्रीय व्यापार मंडल की बैठक जिला अध्यक्ष बाल किशन गुप्ता की अध्यक्षता पंडित अशोक भारतीय के संचालक में हुई। बैठक में कहा गया कि कुछ प्रभावशाली व्यक्तियों द्वारा अपने राजनीतिक लाभ के लिए एक कविनगर रामलीला मैदान स्थित जानकी भवन को जीडीए द्वारा सील लगवाकर जनता के साथ विश्वासघात किया है। राष्ट्रीय व्यापार मंडल की बैठक में इस कृत्य की निंदा की गई। जीडीए द्वारा पूर्व में भी कई ऐसे सामुदायिक केंद्र जो निम्न एवं मध्यम वर्ग के विवाह आदि संस्कारों के आयोजन में कम आर्थिक बोझ के साथ उपलब्ध हो जाते थे उनका भी व्यवसायीकरण किया गया और आज वह सामुदायिक केन्द्र निम्न एवं मध्यम वर्ग की पहुंच से दूर हो गए हैं। इस अवसर पर मुख्य रूप से बालकिशन गुप्ता, पंडित अशोक भारतीय, रितेश शर्मा, संदीप त्यागी रसम संजय शर्मा आशु पंडित आदि उपस्थित रहे।