नोएडा (युग करवट) । फेडरेशन ऑफ नोएडा रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने डीसीपी अभय कुमार मिश्रा के साथ बैठक कर शहर की बढ़ती यातायात समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की। इस दौरान विभिन्न सेक्टरों से प्राप्त सुझावों और शिकायतों से संबंधित एक ज्ञापन भी उन्हें सौंपा गया। फोनरवा के अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा ने कहा कि नोएडा में अवैध पार्किंग, ई-रिक्शा एवं ऑटो का अनियंत्रित संचालन, सडक़ किनारे अतिक्रमण और प्रमुख मार्गों पर लगने वाले जाम के कारण नागरिकों को प्रतिदिन भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बैठक में फोनरवा के अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा, महासचिव केके जैन, विजय भाटी, श्याम सिंह यादव, जीएस सचदेवा, ओमवीर बंसल, कोसिंदर यादव, श्रीमती अनीता, भूषण शर्मा, गोविंद शर्मा, सतनारायण गोयल, आरके सिंह, रामपाल भाटी सहित विभिन्न आरडब्ल्यूए के पदाधिकारी उपस्थित रहे।