नोएडा (युग करवट)। थाना बिसरख क्षेत्र के पंचशील ग्रीन सोसाइटी में रहने वाली एक महिला ने कई बच्चों को टक्कर मार दी। इस घटना में उन्हें चोट आई है। थाना बिसरख के प्रभारी निरीक्षक मुनेद्र कुमार सिंह ने बताया कि पंचशील ग्रीन सोसाइटी में रहने वाली एक महिला आज सुबह कार से अपने बच्चों को स्कूल छोडऩे जा रही थी। महिला फोन देख रही थी तभी अचानक उसका पैर एक्सीलेटर पर चला गया। कार तेजी से आगे बढ़ी और सर्विस लाइन में खड़ी स्कूटी को टक्कर मारी। स्कूटी के पास खड़े तीन चार बच्चों को चोट लग गई। ये बच्चे स्कूल जाने के इंतजार में खड़े थे। इस घटना में पांच बच्चे घायल हुए हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है। अन्य वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।