गाजियाबाद (युग करवट)। नवनियुक्त भाजपा के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष नवाब सिंह नागर बहुत विनम्र और व्यवहारिक हैं। एक कार्यक्रम में आये नवाब सिंह नागर अपने पुराने मीडिया साथियों को देखकर उनसे रूबरू हुए और सभी को साथ लेकर चलने की बात कही। इस अवसर पर पूर्व विधायक रूप चौधरी, वरिष्ठ पत्रकार अनुज चौधरी, शक्ति सिंह, रोहित सिंह, युग करवट के एडिटर इन चीफ सलामत मियां, रालोद के वरिष्ठ नेता अरुण चौधरी (भुल्लन) एवं यशोदा अस्पताल के राहुल मौजूद रहे।