गाजियाबाद (युग करवट)। लोनी थाना क्षेत्र अंतर्गत चिरोड़ी में स्थित एक खाली प्लॉट में खड़ी दो कार रहस्यमय हालात में आग लग गई। इससे पहले पुलिस व फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंचकर दोनों कार में लगी आग पर काबू पाती उससे पूर्व ही दोनों गाडिय़ा जलकर खाक हो चुकी थी। लोनी थाना पुलिस इस घटना को जहां हादसा मानकर चल रही है वहीं स्थानीय लोगों ने आगजनी की भी आशंका जताई है। इस अग्निकांड़ के संदर्भ में एसीपी लोनी सिद्घार्थ गौतम का कहना है कि अभी तक दोनों कार के स्वॉतियों से संपर्क नहीं हो पाया है। पुलिस इस घटना की जांच हर एग्लि पर कर रही है।