नगर संवाददाता
गाजियाबाद (युग करवट)। केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक जिलों का दौरा कर रहे हैं और इस दौरान वह प्रबृद्घ वर्ग के बीच जा रहे हैं और उन्हें सरकार की उपलब्धियों की पुस्तक भेंट कर रहे हैं। इसी कड़ी में उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक आज गाजियाबाद पहुंचे, जहां कई कार्यक्रमों शिरकत करने के उपरंात वरिष्ठ पत्रकार व सतम्भकार रवि अरोड़ा के राजनगर निवास पर पहुंच कर प्रबृद्घजन सम्पर्क कार्यक्रम शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने वहां मौजूद प्रबृद्घजनों व मीडिया के वरिष्ठ पत्रकारों से संवाद किया और उन्हें 12 वर्ष के कार्याकाल की उपलब्धियों की पुस्तकें भेंट करते हुए सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि सरकार प्रबृद्घजनों के माध्यम से आम जनता तक इन उपलब्धियों को और सरकारी योजनाओं को पहुंचाने का प्रयास कर रही है। इस दौरान उन्होंने वरिष्ठ पत्रकार राज कौशिक, वरिष्ठ पत्रकार महकार सिंह, युग करवट अखबार के प्रधान संपादक सलामत मिया, शिक्षाविद् पृथ्वी सिंह कसाना, नगर निगम कार्यकारिणी उपाध्यक्ष व भाजपा नेता प्रवीण चौधरी को भी पुस्तकें भेंट की। इस दौरान प्रबृद्घजनों का परिचय भाजपा नेता मयंक गोयल ने कराया। वरिष्ठ पत्रकार रवि अरोड़ा ने उप मुख्यमंत्री का प्रतीक चिन्ह देकर स्वागत किया गया तो वहीं उपमुख्यमंत्री ने भी उनके बेटे और बहु को शगुन देकर आर्शीवाद दिया। निगम उपाध्यक्ष प्रवीण चौधरी ने पौधा भेंट किया। इस दौरान धीरेन्द्र यादव, पंकज भारद्वाज, गौरव चौपड़ा, मंडल अध्यक्ष नीरज त्यागी, सुशासन समिति के पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष तरूण शर्मा आदि मौजूद रहे।