गाजियाबाद (युग करवट)। सिहानीगेट थाना क्षेत्र अंतर्गत हापुड़ फ्लाईओवर पर हुए हादसे के दौरान किसी वाहन ने सब्जी से भरे तांगे में टक्कर मार दी। इस घटना में तांगा पुल से कई मीटर नीचे चंद्रशिला अपार्टमेंट के पास गिर गया। इस हादसें के दौरान तांगा चालक ४२ वर्षीय आजाद पुत्र मकसूद निवासी भूडग़ढ़ी मसूरी जहां गंभीर रूप से घायल होकर मौत के मुंहाने पर पहुंच गया वहीं उसका घोडा भी चोटिल हो गया। सुबह लगभग साए़े चार बजे के आपपास हुए हादसे की सूचना मिलने के बाद एसएचओ सिहानीगेट कुलदीप कुमार दीक्षित रेस्क्यू टीम के साथ पहुंच गये। उसके बाद श्री दीक्षित की टीम ने गंभीर रूप से घायल आजाद को अस्पताल पहुंचाकर घोड़े व तांगे को थाना परिसर में खड़ा करवा दिया। यह जानकारी देते हुए एसीपी नन्दग्राम जियाउदï्दीन अहमद ने बताया कि इस घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिये घायल तांगा चालक के भाई शहजाद ने तहरीर देते हुए पुलिस को बताया है कि यह हादसा उस समय हुआ कि जब उसका भाई तांगे में सब्जी भरकर मण्डी जा रहा था।