नोएडा (युग करवट)। प्रदेश के लोक निर्माण राज्य मंत्री कुंवर ब्रजेश सिंह ने सेक्टर-27 स्थित क्लब में आयोजित मीडिया संवाद कार्यक्रम में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने पिछले 12 वर्षों में सेवा, सुशासन, सुरक्षा और जनकल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करते हुए भारत को वैश्विक स्तर पर नई पहचान दिलाई है। उन्होंने कहा कि इस अवधि में देश और प्रदेश में अभूतपूर्व विकास कार्य हुए हैं।मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने सुशासन, आत्मनिर्भरता, गरीब कल्याण और वैश्विक प्रतिष्ठा के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं।
कार्यक्रम में सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा, विधायक तेजपाल नागर, भाजपा जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा, नोएडा भाजपा जिलाध्यक्ष महेश चौहान, विनोद त्यागी, अमित त्यागी, सतेन्द्र नागर, विनोद शर्मा सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।