गाजियाबाद (युग करवट)। यशोदा मेडिसिटी अस्पताल के चेयरमैन डॉ.पीएन अरोड़ा ने केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसासन और उर्वरक मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात की। डॉ.पीएन अरोड़ा ने बताया कि इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री स्वास्थ्य क्षेत्र को और बेहतर बनाए जाने को लेकर चर्चा की गई, कैसे प्राइवेट और सरकारी हेल्थकेयर सिस्टम के बीच सहयोग को मजबूत किया जाए। साथ ही इस तरह के सामूहिक प्रयासों से भारत में बीमारियों को कम करने में कैसे मदद मिल सकती है, कैसे अच्छी क्वालिटी की देखभाल तक पहुंच बेहतर बनाया जा सके। डॉ.पीएन अरोड़ा ने बताया कि पीएचडीसीसीआई में हॉस्पिटल्स डायग्नोस्टिक्स और वेलनेस कमिटी के चेयरमैन के तौर पर इस क्षेत्र में उनका पूरा फोकस है।