गाजियाबाद (युग करवट)। तहसील में दस्तावेजों का पंजिकरण प्राइवेट संस्थाओं से कराने के सरकारी आदेश के विरोध में आज तहसील बार ने प्रदर्शन किया।
तहसील बार के अध्यक्ष अशोक कुमार शर्मा ने बताया कि इस योजना के लागू होने से तहसील के सभी अधिवक्ता, बैनामा लेखक, स्टांप वेंडर, आपरेटर, मुंशी आदि की आजीविका पर प्रतिकूल असर पड़ेगा।
प्रदेश सरकार का काम लोगों को रोजगार देने का है, किसी को रोजगार छीनने का नहीं। बार ने अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा की है।