गाजियाबाद (युग करवट)। जिले में अगले दो दिन बारिश और ओलावृष्टिï को लेकर जिला प्रशासन ने औरेंज अलर्ट जारी किया है। इसको लेकर नागरिकों से सर्तकता बरतते हुए एडवाइजरी भी जारी की गई है। एडीएम फाइनेंस अंजनी कुमार ने बताया कि मौसम विभाग ने अगले दो दिन बारिश को लेकर औरेंज अलर्ट जारी किया है। ऐसे में लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है। लोगों से अपील की गई है कि मौसम की जानकारी को लेकर अपडेट रहें, पुराने जर्जर भवनों व कच्ची दीवारों से दूर, आवश्यक कार्य होने पर ही घर से बाहर निकले, बिजली के तार या पोल के आसपास खड़े न हो, धातु की डंडी वाले छाते का प्रयोग न करें, टीनशैड को मजबूतती से बांधकर रखें, इस दौरान यात्रा करने से बचें, पेड़ों के नीचे शरण ना लें, कटी फसल को सुरक्षित स्थान पर ढक कर रखें, किसान इस दौरान खेतों पर न जाएं, चिकित्सीय सहायता के लिए टोल फ्री नम्बर 108,102 पर कॉल करें, बच्चों व बुजुर्गो को खराब मौसम के दौरान घरों के अन्दर ही रखें।