गाजियाबाद (युग करवट)। बिजली विभाग की लापरवाही की वजह से मोदीनगर कोतवाली क्षेत्र के सीकरी खुर्द गांव में रहने वाले किसान व उसकी पत्नी की जान जहां जाते जाते बाल बाल बच गई वहीं रास्ते पर पड़े हाईटेंशन विद्युत लाइन के खंबे व तारों की चपेट में आकर किसान के भौंसे न तड़प तड़पकर मौत हो गई। इस घटना के समय किसान राजू व उसकी पत्नी को भी करंट का जोरदार झटका लगा। इस मामले की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिये पीडि़त किसान ने थाने में तहरीर दे दी है। बता दें कि इससे पहले भी एचटी लाईन के तारों की चपेट में आकर कई पशु व इंसान मौत के मुंह में समा चुके हैं।
वहीं आधा दर्जन से अधिक लोग विकलांगता का दंश सहने को मजबूर हो गये।