नगर संवाददाता
गाजियाबाद (युग करवट)। राजनगर के अल्फा क्रिकेट ग्राउंड पर चल रहे जीपीएल के नौंवे मैच में क्रिकगिरी और मिग्सन चैंपियन के बीच मुकाबला खेला गया। जिसमें मिग्सन चैंपियन की टीम ने पांच विकेट से आसानी से मुकाबला जीत लिया। टॉस जीतकर क्रिकगिरी पैंथर्स ने पहले बल्लेबाजी सुनी। टीम ने 130 रनों का स्कोर बनाया। जिसमें शांतनु सिंह ने सबसे अधिक 64 रनों की पारी खेली। मिग्सन की ओर से गेंदबाज नमन तिवारी ने 30 रन देकर चार विकेट लिए। स्कोर का पीछा करने उतरी मिग्सन की टीम ने प्रिंस यादव की 58 रन और सिद्घार्थ यादव की 45 रनों की पारी खेलकर मैच को पांच विकेट से जीत दिलाई। क्रिकगिरी की ओर से आयुष ने 34 रन देकर चार विकेट चटकाएं। हालांकि आयुष की गेंदबाजी भी सफल नहीं हो पाई और मिग्सन ने लीग मैच में जीत दर्ज की। मैच में फील्ड अंपायर अनुराग, विवेकानंद मलिक, रवि कौशिक, मैच रैफरी रोहित प्रकाश और स्कोरर अखिलेश और कुश शर्मा मौजूद रहे।