गाजियाबाद (युग करवट)। भारतीय किसान यूनियन क्रांति के कार्यकर्ताओं ने गांव दीनानाथपुर पूठी में अवैध औद्योगिक इकाईयों के संचालन का आरोप लगाते हुए ज्ञापन सौंपा हैं। किसानों ने कहा कि क्षेत्र में बड़ी संख्या में अवैध रूप से फैक्ट्रियां और अनरजिस्टर्ड कम्पनियां चल रही हैं जिसकी वजह से क्षेत्र में प्रदूषण की समस्या बनी हुई है। प्रदूषण के चलते गांव में लोगों को जीना दुश्वार हो गया है। इतना ही नहीं यह इकाईयां मानकों का भी पालन नहीं कर रही हैं। इनसे निकलने वाला रासायनिक पदार्थ भी जमीनों में मिलाया जा रहा है जिससे भूजल भी प्रदूषित हो रहा है।
किसानों ने सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में सचिन,योगेन्द्र, विशाल, धीरज, गुरजीत, शिवम, अरविंद आदि मौजूद रहे।