नोएडा (युग करवट)। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे 12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के अभियान के तहत सेक्टर-121 स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर में हवन-पूजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद डॉ. महेश शर्मा तथा भाजपा महानगर अध्यक्ष महेश चौहान मौजूद रहे। इस अवसर पर डॉ. महेश शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में भारत ने विकास, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गोपाल कृष्ण अग्रवाल, अमित त्यागी, ओमवीर अवाना, संजय बाली, प्रमोद बहल, विनोद शर्मा, अशोक मिश्रा, प्रज्ञा पाठक, सुचित्रा कक्कड़, बबलू यादव, पंकज झा, उमेश यादव, मुक्तानंद प्रधान, गोपाल गौड़, लोकेश कश्यप, रामकिशन यादव, नीरज चौधरी, रवि यादव, अशोक यादव, दीपक शर्मा, आदित्य पंचोली, देवेंद्र शर्मा, राजेश सिंह, सुभाष चौहान, लालिमा शर्मा, परविंदर, डॉ. रेनू, प्रदीप कुमार, रुचि चौहान उपस्थित रहे।