मोदी के १२ साल
गाजियाबाद (युग करवट)। 12 साल विश्वास के, विकास के और जनकल्याण के अभियान के अंतर्गत आज भाजपा ने मंदिरों में हवन-पूजन और रुद्राभिषेक किया। मेयर सुनीता दयाल ने पूजन किया। दूधेश्वर नाथ मंदिर परिसर में महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल के नेतृत्व में हवन एवं रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पवन शर्मा, बलराम रावल, राजन वाल्मीकि, महताब त्यागी, भानु सिसोदिया, ललित कश्यप, राजू पंचाल सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। मुरादनगर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत असालतनगर स्थित हनुमान मंदिर में विधायक अजीत पाल त्यागी एवं विधान परिषद सदस्य दिनेश गोयल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं राष्ट्र सेवा के लिए निरंतर ऊर्जा प्रदान करने की कामना की। इस अवसर पर महानगर महामंत्री गौरव चोपड़ा, राहुल डैनी, उषा चौधरी, विपिन चौधरी, सुनीत त्यागी, योगेंद्र शर्मा, अंकुर तोमर, सचिन शर्मा, डॉ. सचिन जाटव, डॉ. प्रमोद त्यागी, अनुज त्यागी, साधना पांडे, प्रभारी नीरज शर्मा सहित उपस्थित रहे।