गाजियाबाद (युग करवट)। राजनगर एक्सटेंशन स्थित एल्फा क्रिकेट ग्राउंड में गाजियाबाद प्रीमियर लीग के शुभारंभ समारोह में समरकूल टाईगर्स के ओनर संजीव कुमार गुप्ता के साथ अभिषेक गुप्ता, आशुतोष गुप्ता, तुषार गुप्ता और तनुज गुप्ता भी इस अवसर पर उपस्थित रहे। समारोह के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. निधिपति सिंघानिया, उपाध्यक्ष राकेश मिश्रा और अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर प्रवीण कुमार शामिल हुए। समरकूल टाईगर्स की ओर से संजीव कुमार गुप्ता, अभिषेक गुप्ता और आशुतोष गुप्ता ने अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर एआईएमओ के अध्यक्ष उपेन्द्र गोयल, उपाध्यक्ष संजीव सचदेवा मौजूद रहे। इस अवसर पर समरकूल के डायरेक्टर अभिषेक गुप्ता ने कहा कि जीपीएल के आयोजन से गाजियाबाद में क्रिकेट को नई ऊर्जा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।