18 दिन चलने वाली लीग में होंगे 31 मैच, 200 देशों में होगा लाइव प्रसारण
गाजियाबाद (युग करवट)। आज से राजनगर एक्सटेंशन के अल्फा क्रिकेट मैदान में गाजियाबाद प्रीमियर लीग का आगाज होने जा रहा है। 18 दिन चलने वाली इस लीग में 31 मैच होंगे जिसमें आठ फ्रैंचाइीज के खिलाड़ी भिडेंगे। इस लीग में अंतर्राष्टï्रीय क्रिकेटर रिंकू सिंह, स्वातिस्क चिकारा, जीशान अंसारी, सिद्घार्थ यादव, प्रंशात वीर, आराध्या, आर्यन जुयाल, करण शर्मा जैसे आईपीएल, रणजी खेल चुके खिलाड़ी शिरकत कर रहे हैं। गाजियाबाद क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष व यूपीसीए के उपाध्यक्ष राकेश मिश्रा ने बताया कि जिले में पहली बार इस तरह की लीग का आयोजन किया जा रहा है। अब तक ऑस्ट्रेलिया, दुबई आदि देशों से साठ लाख लोग जीपीएल की जानकारी ले चुके हैं। उन्होंने बताया कि इस जीपीएल का लाइव प्रसारण दुनिया के दो सौ देशों में किया जाएगा। इसके अलावा एबीवीपी, क्रिकगिरी, स्टाइल और जीपीएल के प्लेटफार्म पर इसका प्रसारण किया जाएगा। इसके अलावा इस लीग की निगरानी के लिए बीसीसीआई की एंटी करप्शन लाइजनिंग ऑफिसर सीओक चौधरी भी पहुंच चुके हैं जो इस लीग की मॉनीटिरिंग करेंगे। लीग का पहला मैच रैना सुपरकिंग्स और मिग्सन चैम्पियन के बीच होगा। इससे पूर्व ओपनिंग सेरेमनी का आयोजन किया जाएगा तो करीब एक घंटे चलेगी। राकेश मिश्रा ने बताया कि ओपनिंग सेरेमनी में मुख्य अतिथि के रूप में यूपीसीए के अध्यक्ष निधिपति सिंघानिया, क्रिकेटर प्रवीण कुमार, पूर्व क्रिकेटर अजय शर्मा, पूर्व क्रिकेटर गोपाल राय मौजूद रहेंगे। जीसीए अध्यक्ष ने कहा कि जीपीएल के सभी मैच अंतर्राष्टï्रीय नियमों के आधार खेले जाएंगे। बीसीसीआई से अधिकृत अंपायरिंग सदस्य भी मौजूद रहेंगे। जीसीए अध्यक्ष ने बताया कि अंतिम के तीन मैचों में आईपीए अपंायर अनिल चौधरी भी शिरकत करेंगे।