गाजियाबाद (युग करवट)। मेयर सुनीता दयाल आज सुबह वैशी मैक्स के पीछे यूपी गेट पहुंचीं। यहां उन्होंने इस्तेमाल ना हो रहे शौचालय, वहां बने एटीएम, अवैध पार्किग, एवं अवैध रूप से बनाए गए कमरे पाए। उन्होंने तत्काल नगर निगम अधिकारियों को कार्रवाई करने के निर्देश दिए। नगर निगम के दस्ते ने कार्रवाई करते हुए सभी अवैध निर्माण गिराए और नर्सरी की जमीन पर चल रही अवैध पार्किंग के खिलाफ भी कार्रवाई की।