गाजियाबाद (युग करवट)। सैतंली निवासी पैरा एथलीट चिराग त्यागी हत्याकांड में पीडि़त परिवार ने आरोप लगाया है कि घटना के बाद भी उसके खाते से करीब सवा तीन लाख रूपए निकाले गए हैं। चिराग के परिजनों का आरोप है कि सवा तीन लाख रूपए आरोपी यश खटीक के चाचा ने निकाले हैं। उनका आरोप है कि पैसे चिराग के एटीएम से निकाले गए हैं। परिजनों ने बताया कि बैंक से चिराग के खाते की डिटेल लेकर पुलिस को दी जाएगी। आरोप है कि घटना के बाद से आरोपी यश का चाचा भी फरार है। उधर पता यह भी चला है कि आरोपी यश का भाई भी हत्या के एक मामले में गिरफ्तार किया जा चुका है। करीब दो महीने पहले ही वह जेल से बाहर आया है। चिराग के परिजनों का आरोप है कि वह भी हत्या की साजिश में शामिल है। आज शाम सैंतली में कैंडल मार्च निकाल जाएगा।