नगर संवाददाता
गाजियाबाद (युग करवट)। महोबा में एक दलित छात्रा की अपहरण कर उसे बंधक बनाया गया। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को पीडि़ता से मिलने से रोकने के प्रयास किए गए। इसको लेकर जिला व महानगर कांग्रेस कमेटी ने एक प्रेसवार्ता कर आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार संवदेनहीन है। जिलाध्यक्ष सतीश शर्मा ने कहा कि 18 दिनों तक दलित छात्रा को बंधक बनाया गया और उसके साथ दुव्यर्वहार किया गया। पीडि़ता का दुख साझा करने के लिए सरकार का कोई नुमाइंदा नहीं पहुंचा, जब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मिलने जा रहे थे, उन्हें भी रोका गया, हालांकि अजय राय ने न सिर्फ पीडि़ता से मिले बल्कि हर सम्भव मदद का भरोसा भी दिया। महानगर अध्यक्ष वीर सिंह जाटव ने कहा इस मामले में पूरे प्रदेश में भाजपा की शह पर अजय राय के खिलाफ धरने प्रदर्शन शुरू हो गए हैं सरकार के मंत्री-विधायक भी उनका विरोध करने लगे हैं। यहां तक की प्रदेश अध्यक्ष की संपत्ति की जांच की मांग की जा रही है। कांग्रेस पदाधिकारियों ने कहा कि दो दिन पूर्व ही आगरा नगर निगम ने प्राइवेट बिजली कंपनी टोरेंट का 430 करोड़ रुपए माफ किया है, इसके पहले भी हजारों करोड़ रुपए पूंजीपतियों के माफ कर भाजपा ने वसूली की है।
जिला व महानगर अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि कांग्रेस यह सिद्ध कर चुकी है कि काम लो, दादा दो की नीति भाजपा सरकार बना चुकी है तथा ईडी, आयकर के छापे से वसूली की नीति भी भाजपा की बनाई हुई है। इससे बड़ा भ्रष्टाचार का उदाहरण भला और क्या हो सकता है। प्रभु राम की नगरी अयोध्या तक नहंी छोड़ा है, न सिर्फ मंदिर के चंदे पर लूट हई है बल्कि अयोध्या में विकास के नाम पर धन उगाही भी किसी से छिपी नहीं है।