नोएडा (युग करवट)। विधायक पंकज सिंह ने आज सेक्टर-71 स्थित आवासीय सोसाइटियों का दौरा कर क्षेत्रवासियों की समस्याओं को सुना। विधायक पंकज सिंह ने जनता अपार्टमेंट, जागृति अपार्टमेंट, मेट्रो अपार्टमेंट, साईं अपार्टमेंट सहित सेक्टर-71 में जाकर स्थानीय निवासियों से संवाद किया तथा पेयजल, साफ-सफाई, सीवर, सडक़ एवं अन्य नागरिक सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं की जानकारी ली। पंकज सिंह ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाना चाहिए। उन्होंने नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जो कार्य जितने समय में पूरा हो सकता है, इस अवसर पर जगदीश यादव, सतपाल यादव, नवनीत त्यागी, सुभाष चौहान, अमित त्यागी, ओमवीर अवाना, पुष्पेंद्र मलिक, सुनील वाधवा, अनूप शर्मा, संजय शुक्ला, मनीष तिवारी, मिथिलेश राय, कुंदन सिंह कसाना, करतार चौहान, प्रमोद बहल, पंकज झा, बबलू यादव, रामनिवास यादव, उमेश पहलवान, देवेंद्र शर्मा, सुमीर सिंह, देवराज शर्मा, संजय सेंगर, विनोद सोनी, नीरज गुप्ता, देवेंद्र नाथ तिवारी, विक्रम यादव, नीरज भटनागर, विपुल शर्मा उपस्थित रहे।