गाजियाबाद (युग करवट)। गाजियाबाद की सरजमीं पर होने वाली जीपीएल को लेकर इंडियन क्रिकेटर एवं दुनिया के नंबर एक फील्डर सुरेश रैना ने कहा कि विश्व में पहली बार कोई डिस्ट्रिक प्रीमियर लीग हो रही है। उन्होंने इसके लिए उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष राकेश मिश्रा को बधाई दी। उन्होंने कहा कि राकेश मिश्रा ने गाजियाबाद में प्रीमियर लीग का आयोजन करके एक बहुत बड़ी लकीर खींची है। उन्होंने कहा कि इस लीग से युवा खिलाडिय़ों को एक बहुत बड़ा प्लेटफॉर्म मिलेगा। शहर के सबसे खूबसूरत रेडकॉरपेट में आयोजित जर्सी एवं ट्रॉफी लॉन्च के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में सुरेश रैना ने कहा कि वास्तव में ये गाजियाबाद के लिए एक बड़ी उपलब्धी है। इस अवसर पर आठ टीमों के फ्रेंचाइजी को जर्सियां भेंट की गई। जाने-माने उद्योगपति संजीव गुप्ता एवं मीडिया जगत से अनुराग चड्ढ, मिग्सन जैसे बड़े गु्रप प्रीमियर लीग में भाग ले रहे हैं। इस अवसर पर पूर्व विधायक जितेंद्र यादव, सदर विधायक संजीव शर्मा, नगर निगम उपाध्यक्ष प्रवीण चौधरी, मनस्वी वाणी के संपादक संदीप सिंघल, पूर्व सांसद अनिल अग्रवाल, थर्माकूल के एमडी राजीव गुप्ता, युग करवट एडिटर इन चीफ सलामत मियां, वरिष्ठ समाजसेवी पवन शर्मा, समाजसेवी सोनू बत्रा, रेडकॉरपेट के एमडी विनोद त्यागी, दिशांत त्यागी मौजूद रहे। जीपीएल के ब्रांड अम्बेसेडर पूर्व अंतर्राष्टï्रीय खिलाड़ी सुरेश रैना ने सभी आठ टीमों के कप्तान और मालिकों के साथ जर्सी एवं ट्रॉफी का अनावरण किया। यूपी क्रिकेट एसोसिएशन के उपायध्क्ष राकेश मिश्रा ने बताया कि प्रत्येक टीम में 22 खिलाडिय़ों को ट्रायल के माध्यम से चयनित किया गया है। उन्होंने बताया कि 5 जून से शुरू हो रही क्रिकेट लीग में रोमांचिक मुकाबले होंगे। आठ टीमों में मिग्सन चैम्पियन, रैना सुपरकिंग क्रिकगिरि पैंथर्स, समकूलर टाइगर, गाजियाबाद टस्कर, साईंकिंग, गुडलक और गाजियाबाद रॉयल्स शामिल हैं।
शेष समाचार और फोटो पृष्ठ आठ पर