५ बदमाशों के पास से १० लाख रुपये से अधिक रकम व वाहन बरामदगाजियाबाद (युग करवट)। बीती रात क्राइम ब्रांच प्रभारी निरीक्षक अनिल सिंह राजपूत व एसओ वेव सिटी मानवेंद्र सिंह की टीम के साथ उन बदमाशों की मुठभेड़ हो गई जिन्होंने मेरठ के लोहियानगर मौहल्ले में रहने वाले उद्यमी नईमुदï्दीन के पुत्र गिल्लमान को गन प्वॉइंट पर लेकर दिल्ली मेरठ एक्सप्रैस वे पर डाका डाला था। इस मुठभेड़ के दौरान जहां दो डकैतों के पैरों में गोली मारकर पकड़ा वहीं इस संयुक्त टीम ने उनके तीन और साथियों को को भी गिरफ्तार करके उनके पास से १० लाख से अधिक रकम, हथियार व वाहन बरामद कर लिये। सूत्रों के अनुसार क्राइम ब्रांच प्रभारी निरीक्षक अनिल सिंह राजपूत को सूचना मिली थी कि जिस गैग ने डीएमई पर डकैती डाली थी उसके गिरोह के बदमाश एक बार फिर से किसी संगीन वारदात को अंजाम देने के लिये आने वाले हैं। इस सूचना के मिलते ही अनिल सिंह राजपूत व एसओ मानवेंद्र सिंह की टीम ने चेकिंग करनी शुरू कर दी। चेकिंग के दौरान वाहनों पर सवार होकर आये डकैतों ने पुलिस पर गोली चलानी शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की। फायरिंग के दौरान नीलमणी कॉलोनी अर्थली पीर निवासी सदï्दाम व लिसाड़ीगेट मेरठ निवासी आसिफ के पैरोंमें गोली लगी। इसके अलावा पुलिस ने अनस, नदीम व नईम उर्फ नवीन नामक तीन और बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया।