गाजियाबाद (युग करवट)। गाजियाबाद क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से शहर में बड़ा आयोजन होने जा रहा है। जीसीए के अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष राकेश मिश्रा के अथक प्रयास से शहर में बड़े खिलाडिय़ों का जमावड़ा लगने जा रहा है।
आठ टीमों के खिलाडिय़ों के नामों के लिए शहर के बड़े होटल में आयोजित एक कार्यक्रम में खिलाडिय़ों के नाम की पर्चियां निकाली गई। जीसीए अध्यक्ष राकेश मिश्रा के नेतृत्व में चले कार्यक्रम में नगर निगम उपाध्यक्ष प्रवीण चौधरी, समाजसेवी पवन शर्मा, युग करवट एडिटर इन चीफ सलामत मियां, मनस्वी वाणी के संपादक संदीप सिंघल, समाजसेवी विनोद त्यागी, रेड कॉरपेट के एमडी दिशांत त्यागी सहित कई लोगों ने खिलाडिय़ों के नाम की पर्चियां निकाली।
विस्तृत समाचार व फोटो पृष्ठ आठ पर