नोएडा (युग करवट)। होशियारपुर निवासी प्रमोद सिंह पुत्र रघुवीर सिंह की मोटरसाइकिल उनके घर से चोरी कर ली है। मुकेश चौधरी की मोटरसाइकिल लखनावली गांव स्थित उनके घर से चोरी कर ली है।
अजय कुमार की मोटरसाइकिल नागला चरण दास गांव से चोरी कर ली है। गुड्डू कुमार गुप्ता की मोटरसाइकिल कुलेसरा गांव स्थित उनके घर के बाहर से चोरी कर ली है। कासिम ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि अज्ञात बदमाशों ने उसकी मोटरसाइकिल साहवेरी गांव से चोरी कर ली है। पीड़ित के अनुसार वह राधा स्वामी आश्रम वाली गली में रहता है।