गाजियाबाद (युग करवट)। मेरठ मंडल के एक कॉर्डिनेटर की साख पर बटï्टा लगाने वाली एक वीडियो तेजी से वायरल हो रही है। इस वीडियो में न केवल अश्लीलता दिखाई दे रही है बल्कि अभद्रता एवं अशोभनीय भाषा का प्रयोग भी साफ साफ सुनाई दे रहा है। इस सनसनीखे मामले के बारे में जब बसपा के जिलाध्यक्ष मनोज जाटव से पूछा गया तो उनका कहना था कि पहले तो यह वीडियो आज की ना होकर लगभग आठ साल पुरानी है और रही दूसरी बात इस वीडियो के वायरल करने वाल विरोधी की कोशिश पार्टी की छवि धूमिल करने और मंडल कॉर्डिनेटर के राजनैतिक कैरियर को बर्बाद करने की है। श्री जाटव ने बताया कि इस मामले में एक बड़ी साजिश की बू भी आ रही है। वह यह बात इसलिये कह रहे हैं कि जो वीडियो वायरल हो रही है उसे साजिशकर्ता ने अपनी इच्छपा के अनुरूप एडिट किया है। श्री जाटव ने बताया कि उन्होंने इस मामले की पूरी जानकारी हाईकमान को दे दी है। उन्हें उम्मीद है कि बसपा की छवि धूमिल करने वाले साजिशकर्ताओं के चेहरे से नकाब जल्दी ही हट जायेंगें।