गाजियाबाद (युग करवट)। विभिन्न स्थानों पर लगे दो विद्युत ट्रांसफॉर्मर में हुए विस्फोट के बाद आग लग गई। सूत्रों के अनुसार दोनों ट्रांसफॉर्मर घंटों तक सुलगते रहे।
जानकारी के अनुसार मसूरी थाना क्षेत्र में गंगनहर के पास स्थित ट्रांसफॉर्मर में आज सुबह आग लग गई। इस आग पर काबू स्थानीय लोगों ने राहगीरों के साथ मिलकर पा लिया।
इसके अलावा मुरादनगर थाना क्षेत्र में भी पाइप लाइन के पास स्थित एक ट्रांसफॉर्मर अचानक आग का शोला बन गया। सूत्रों के अनुसार रात के समय लगी यह आग कई घंटे तक सुलगती रही।