लखनऊ (युग करवट)। पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के बेटे एवं अखिलेश यादव के भाई, प्रतीक यादव (38) का लखनऊ में निधन हो गया है। वे समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के सबसे छोटे बेटे थे। उन्हें सुबह छह बजे सिविल अस्पताल की इमरजेंसी में लाया गया था। डॉक्टर ने जांच पड़ताल करके उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रतीक यादव फेफडों की गंभीर बीमारी से ग्रसित थे। प्रतीक पल्मोनरी एम्बोलिज्म नामक एक जानलेवा बीमारी की चपेट में आ गए थे। डॉक्टरों का कहना है कि वो मृत हालत में ही अस्पताल लाये गये थे। उनका पोस्टमार्टम हो गया और विसरा सुरक्षित रख लिया गया है वहीं उनकी पत्नी अपर्णा यादव दिल्ली में थी वो भी लखनऊ पहुंच गई है। आज ही संस्कार किया जा रहा है। अन्य समाचार पृष्ठ दो पर