गाजियाबाद (युग करवट)। पुलिस आयुक्त जे रविंदर गौड के द्वारा शुरू की गई सुदृढिक़रण की मुहिम को एक और सफलता उस समय मिल गई कि जब शासन ने कमिश्नरेट के परिवहन बेड़े को उच्च तकनीकि एवं आधुनिक सुविधाओं से युवक्त ३ स्कार्पियों व १६ बाईक्स प्रदान की। इन वाहनों को हरी झंड़ी दिखाकर अतिरिक्त पुलिस आयुक्त मुख्यालय एवं अपराध केशव चौधरी ने रवाना किया।
इस अवसर पर उनके साथ एडीसीपी प्रोटोकॉल राजेश पाण्डेय व अन्य अधिकारीगण मौजूद थे। जानकारी के अनुसार स्कार्पियो कार लिंक रोड, निवाड़ी व मोदीनगर कोतवाली क्षेत्र में तैनात की गई है। इसके अलावा १६ पल्सर बाईक्स कविनगर, मधुबन बापूधाम, सिहानी, इंदिरापुरम, खोड़ा, कौशांबी, खोड़ा, लिंक रोड, ट्रोनिका सिटी, लोनी बॉर्डर, मोदीनगर, लोनी बॉर्डर, मसूरी, मोदीनगर व मुरादनगर थाना क्षेत्रों में तैनात की गई है।