नोएडा (युग करवट)। थाना सूरजपुर क्षेत्र के साकीपुर गांव में रहने वाले एक 25 वर्षीय युवक की आज तडक़े उसके पड़ोसी ने गोली मार कर हत्या कर दी। पुलिस अधिकारियों के अनुसार मृतक और आरोपी के बीच नाली की साफ- सफाई और कूड़ा डालने को लेकर विवाद था। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। 6 मई को सुबह के समय पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि साकीपुर गांव में रहने वाले एक व्यक्ति को गोली मारी गई है। डॉक्टर ने उसको मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि साजन उम्र करीब 25 वर्ष एक शादी समारोह से भाग लेकर आज सुबह को घर लौटा था। तभी उसके पड़ोसी मंगेश द्वारा साजन के पर ताबड़तोड़ गोली चलाई गई। साजन को तीन गोली लगी।