गाजियाबाद (युग करवट)। पुलिस आयुक्त जे रविंदर गौड के द्वारा शुरू की गई कमिश्नरेट पुलिस के सुदृढिक़रण एवं सौंद्रयीकरण की मुहिम उस समय एक और पायदान ऊपर चढ़ गई कि जब पब्लिक के सहयोग से कौशांबी थाने में बनाये गये हाईजनिक वाशरूम व टॉयलेट और आधुनिक सुवधिओं से से लैस पिंक पुलिस बूथ को लोकार्पण जनता के द्वारा किया गया। जानकारी के अनुसार इस स्ट्रक्चर के निर्माण में इनर क्लब वैशाली का महत्वपूर्ण योगदान रहा। लोकार्पण के शुभ अवसर पर एसएचओ कौशांबी अजय कुमार शर्मा के अलावा अन्य अधिकारी व इनर क्लव के सदस्यगण आदि मौजूद रहे।